Rajasthan Board 8th Class Result 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE आज 26 मई 2025 को शाम 5 बजे 8वीं कक्षा का बोर्ड परीक्षा रिजल्ट जारी करने वाला है। इस सम्बन्ध में घोषणा शिक्षा संकुल, जयपुर में की गयी आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा की जाएगी।
Rajasthan Board 8th Result 2025 – कहां देखें?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के छात्र अपना रिजल्ट RBSE की ऑफिसियल वेबसाइट्स के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आप रिजल्ट देखने के लिए निचे दिए गए ऑफिसियल पोर्टल्स का ही उपयोग करें, इसके अलावा किसी अन्य पोर्टल्स पे अपने निजी डिटेल्स को ना भरें।
Website link Click here
परीक्षा का परिणाम देखने के लिए छात्र को इन पोर्टल्स पर केवल अपना रोल नंबर देना होगा, जो उन्हें परीक्षा के दौरान प्राप्त एडमिट कार्ड में मिल जायेगा। डिटेल्स भरने के बाद, छात्र अपने स्क्रीन पर मार्कशीट देख सकते हैं और चाहें तो उसे पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
RBSE 8वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
RBSE 8वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र निचे दिए गए स्टेस का पालन कर सकते हैं और आसानी से रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- राजस्थान बोर्ड RBSE की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
- “ RBSE 8th Result 2025 ” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई निजी जानकारी दें।
- “ Submit “ बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें।
राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा रिजल्ट फॉर्मेट
जब आप अपने मार्कशीट को डाउनलोड करेंगे तब आपको मार्कशीट में निम्न जानकारी प्राप्त होगी।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पेरेंट्स का नाम
- हर विषय के अनुसार थ्योरी और प्रैक्टिकल के अंक
- टोटल अंक
- पास और फ़ैल स्टेटस
RBSE 8वीं रिजल्ट 2024 का रिजल्ट कैसा था?
2024 में राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट 17 मई को रिलीज़ किया गया था। इस परीक्षा में कुल 13 लाख छात्र और छात्राओं ने पार्ट लिया था, जिसमे से 12.3 लाख छात्र सफल हुए थे। उस वर्ष का टोटल पास प्रतिशत 94.50% तक रहा था, जिसमे से लड़कों का पास प्रतिशत 95.14% और लड़कियों का 93.86% रहा था।
RBSE 8वीं रीचेकिंग आवेदन प्रक्रिया 2025
यदि कोई भी छात्र अपने RBSE 8वीं कक्षा के रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है और उसे लगता है की उसके मार्क्स और आ सकते थे तो वो रीचेकिंग के लिए आवेदन कर सकता है। रीचेकिंग की प्रकिर्या रिजल्ट घोसित होने के 1 हफ्ते अंदर चालू हो सकता है। इसका एप्लीकेशन आप RBSE के ऑफिसियल साइट पर जाकर, ऑनलाइन फॉर्म भर कर और निर्धारित फीस का भुगतान कर के, सबमिट कर सकते हैं।
FAQs:
Q1. RBSE 8वीं रिजल्ट 2025 कब जारी होगा?
RBSE 8वीं का रिजल्ट 26 मई 2025 को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा।
Q2. RBSE 8वीं कक्षा का रिजल्ट कहां देखें?
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट आप rajresults.nic.in या rajsaladarpan.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
Q3. RBSE 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या चाहिए?
RBSE 8वीं रिजल्ट चेक करने के लिए आपको बस अपना रोल नंबर चाहिए।
निष्कर्ष :
Rajasthan Board 8th Class Result 2025 आज ही शाम 5 बजे जारी किया जाएगा और सभी छात्र जो इस परीक्षा में बैठे थे वो अपने मेहनत का परिणाम देख सकते हैं। सभी छात्र अपने रोल नंबर और निजी जानकारियों को तैयार रखें ताकि समय होते ही आप परिणाम चेक कर सकते हैं। हम आशा करते हैं की आप रिजल्ट को लेकर परेशान न हों और जीवन में आगे बढ़ते रहें